फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today Latest News: More than 35 danger incidents in Munsiyari

उत्तराखंड: बादलों ने मचाई बर्बादी, मुनस्यारी में 35 से अधिक मकान आ गए खतरे की जद में

Tue, 31 Aug 2021 11:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 31 Aug 2021 11:38 AM IST
सार

मदकोट-दारमा मोटर मार्ग के पार गोरी में सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोग किसी तरह पानी और बोल्डरों को पार कर आवाजाही कर रहे हैं। पहाड़ी से जगह-जगह गिरते मलबे के बीच ये आवाजाही जोखिम भरी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: More than 35 danger incidents in Munsiyari
ल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में बनिक के पास सड़क खोलती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

मुनस्यारी विकासखंड में रविवार रात हुई बारिश के बाद 35 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। दो परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। छह परिवारों पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। सूचना के बाद प्रशासन आपदा प्रभावितों की मदद के लिए रवाना हो चुका है। गोरी नदी में भारी मलबा आने से मालूपाती का पैदल पुल भी टूटने की कगार पर है। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क में दरांती के पास सैंणथल में सड़क का आधा हिस्सा गायब होने से आवाजाही ठप हो गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र में भारी बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। मदकोट-दारमा मोटर मार्ग के पार गोरी में सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोग किसी तरह पानी और बोल्डरों को पार कर आवाजाही कर रहे हैं। पहाड़ी से जगह-जगह गिरते मलबे के बीच ये आवाजाही जोखिम भरी है।
विज्ञापन


मलबा आने से मुनस्यारी-चांदनी सड़क बंद है। मदकोट-बोना सड़क निरतोली के पास अवरुद्ध है। दरांती-दुम्मर सड़क भारी बारिश से बंद हो गई है। सोमवार को मालूपाती के रीठा में बार-बार हो रहे भूस्खलन से दो परिवारों को सुरक्षित जगह भेज दिया है। चट्टान के बार-बार टूटने से रीठा के छह परिवारों पर भी खतरा मंडराने लगा है। गैला पत्थरकोट में सात से आठ परिवार खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार को पीठ पर लादकर आठ किमी दूर अस्पताल पहुंचाया
'भारी बारिश के कारण मदकोट-दारमा सड़क जगह-जगह बंद होने के चलते परिवार वालों ने बीमार को पीठ पर लादकर आठ किमी दूर अस्पताल तक पहुंचाया। रविवार रात हुकम सिंह चिराल की अचानक तबियत खराब हो गई। बारिश के चलते उन्हें रात में अस्पताल ले जाना मुश्किल था। सुबह परिजनों ने उन्हें पीठ पर लादा और आठ किमी की पैदल दूरी तय कर प्राथमिक उपचार के लिए मदकोट पहुंचे।

बंगापानी में 32 परिवार खतरे में

बंगापानी तहसील की ग्राम पंचायत शिलिंग के तोक खरतोली में जगह-जगह भूस्खलन होने से 32 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। रास्ते, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो खरतोली में रहना मुश्किल हो जाएगा।

झूलाघाट में महाकाली उफान पर
जुम्मा में अतिवृष्टि और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद महाकाली नदी उफान पर है। काली नदी के उफान पर आने से लगातार नदी किनारे भू कटाव हो रहा है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। झूलाघाट में भी माइक लगाकर लोगों को चेतावनी दी जा रही है।

जौलजीबी में गोरी नदी का जल स्तर बढ़ने से नुकसान
रविवार रात जौलजीबी में गोरी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से अहमद हुसैन पुत्र अली हसन की दो बकरियां बाड़े में जल भराव होने से मर गई। टीवी मैकेनिक जुनैद अहमद पुत्र जहूर अहमद के स्टोर में पानी भरने से रिपेयर के लिए रखे टीवी सेट भी पानी में डूब गए। अधिक बारिश से सोहन राम पुत्र दानी राम के घर के आगे की दीवार गिर गई। इससे मकान को खतरा हो गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने कहा, यदि समय रहते आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिल गई होती तो शायद बकरियों, टीवी रिपेयर की दुकान को इतना नुकसान नहीं होता। जौलजीबी मेला स्थल तक पानी भर गया। कहा कि अगर संचार सुविधा सही होती तो जानकारी समय पर दी जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed