{"_id":"62cdc010e4e65c47223f656f","slug":"more-new-construction-works-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4688744178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में 600 लाख रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में 600 लाख रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पर्यटन नगरी मुनस्यारी को सौंदर्यीकरण के बाद एक अलग पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत मुनस्यारी नगरी के एक किमी क्षेत्र तक सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है। इस कार्य में 231 लाख की राशि खर्च होगी। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना है।
मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत 231 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे। मुनस्यारी नगर के रास्तों को कोविल स्टोन लगाए जाएंगे। रास्तों में चित्रकला की जाएगी जिसमें जोहार की संस्कृति की झलक यहां आने वाले पर्यटकों दिखेगी। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा चोटियां आदि चोटियों की तस्वीरें चित्रकारी के माध्यम से कई जगह उकेरी जाएंगी। पूरे बाजार में ड्रेन कवर लगाए जाएंगे। नगर के एक किमी हिस्से में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। यह लाइटें रात भर हिमनगरी को रोशन करेंगी। मल्ला बस स्टेशन से एसबीआई तक सौंदर्यीकरण कर नगर को एक अलग स्वरूप दिया जाएगा। पर्यटकों के बैठने के लिए लकड़ी के बेंच लगाए जाएंगे। रास्तों को एक ही तरह के रंगों से सजाया जाएगा। दुकानों को एक समान ढंग और रंग से रंगा जाएगा।
मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत 231 लाख रुपये की राशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। निर्माण का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। - आशीष पुनेठा, परियोजना निदेशक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मुनस्यारी नगर में निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरी सामान बाहर से आना बाकी है।
- बीएम आर्य, सहायक अभियंता, आरडब्ल्यूडी, डीडीहाट।
बिर्थीफॉल के सामने बनेगा ग्लास ब्रिज
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (सीएमबीएडीपी) के तहत पर्यटननगरी मुनस्यारी में 650 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किए जाने हैं। मल्ला घोरपट्टा में मेडिटेशन ग्लास हाउस और कैफे निर्माण का कार्य किया जाएगा।
सीएमबीएडीपी के तहत हो रहे निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) डीडीहाट करवा रहा है। बिर्थीफॉल के पास 125 लाख रुपये की लागत से ग्लास ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंच चुकी है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद ग्लास ब्रिज के सामने खड़े होकर लोग बिर्थी फॉल का नजारा देख सकेंगे। योजना के तहत मल्ला घोरपट्टा में 302.50 लाख रुपये से मेडिटेशन ग्लास हाउस और कैफे का निर्माण किया जाना है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। नगर में 231 लाख रुपये की लागत से पर्यटकों के लिए अन्य जरूरी संसाधन भी जुटाए जाएंगे। डीआरडीए के परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा ने बताया कि कार्यदायी संस्था को राशि अवमुक्त कर दी गई है। यह निर्माण पूरे होने के बाद मुनस्यारी अलग रंग, रूप में नजर आएगा।