फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Holes on Gangolihat Road

राईआगर से गंगोलीहाट तक की सड़क पर गड्ढे ले रहे इम्तहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
More Holes on Gangolihat Road
गंगोलीहाट ब्लाक की राईआगर-गंगोलीहाट सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाताल भुवनेश्वर गुफा और महाकाली मंदिर को मैदानी क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। बेड़ीनाग के राईआगर से गंगोलीहाट तक 18 किमी सड़क पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं। जो सड़क कम खड़ंजा मार्ग ज्यादा दिखती है। सड़क का डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। पिछले दो साल से सड़क बेहद खराब है। सड़क के किनारे निर्माण सामग्री रखी गई है, लेकिन सड़क की सोलिंग और डामरीकरण के लिए किसी प्रकार का काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पाताल भुवनेश्वर गुफा और महाकाली मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हल्द्वानी के रूट से आने वाले सैलानी इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। मुनस्यारी से पाताल भुवनेश्वर आने और पाताल भुवनेश्वर के दर्शन के बाद मुनस्यारी जाने वाले सैलानियों के लिए यह मुख्य सड़क है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक सालभर दोनों जगह दर्शन और सैर सपाटे के लिए आते हैं। धार्मिक स्थल होने के बाद इस सड़क के सुधार के लिए कोई कार्य नहीं हुए हैं। एनएच की सड़क पर कोई काम न होने से लोगों में आक्रोश है। एनएच के जेई पंकज कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अनुबंध हो चुका है। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क सुधारी जाती तो लोगों को आवाजाही में दिक्क्त का सामना नहीं करना पड़ता। हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक गुफा और मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। एनएच की यह सड़क सुधारनी चाहिए। - बलवंत सिंह, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक की दृष्टि से राईआगर-गंगोलीहाट सड़क का ठीक किया जाना चाहिए। देश के साथ ही विदेशी पर्यटक हर साल यहां पर आते हैं। बदहाल सड़क के चलते पर्यटन भी काफी प्रभावित होता है। - जगत सिंह खाती, पूर्व पालिकाध्यक्ष, पिथौरागढ़।

गुप्तड़ी-पाताल भुवनेश्वर सड़क पर हो रहा काम
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पर्यटकों को पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन के लिए अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोनिवि गुप्तड़ी से पाताल भुवनेश्वर तक 14 किमी सड़क पर सुधारीकरण का काम करवा रहा है। लोनिवि ईई पीसी पंत ने बताया कि गुप्तड़ी से पाताल भुवनेश्वर तक नौ किमी सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed