{"_id":"58f250294f1c1bca68cf5051","slug":"monkey-attack-on-child-returning-home-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रहे बच्चे पर बंदर का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रहे बच्चे पर बंदर का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल बॉबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर लौट रहे एक बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। घबराहट में बच्चा खाई में गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
सात वर्षीय घायल बॉबी के दादा शेर सिंह बोरा ने बताया कि उनका पोता स्कूल से घर को आ रहा था। घर से करीब 20 मीटर दूर एक बंदर ने बॉबी पर हमला कर दिया। बॉबी के हाथ में खाने की सामग्री थी। उसे ही झपटने के लिए बंदर ने यह हमला किया। घबराहट में बॉबी घर के पास खाई में गिर गया। बॉबी के चिल्लाने पर शेर सिंह ने उसे खाई से बाहर निकाला। उसके सिर पर गंभीर चोट है।
विज्ञापन
स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नगर में बंदरों की संख्या में लगातार बढ़ने से अभिभावक खासे परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है। साथ ही घायल बच्चे को वन विभाग से मुआवजा देने और उसका इलाज कराने की मांग की है।
विज्ञापन