फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mohit and Neha ran so fast that people were left staring at them.

Pithoragarh News: ऐसे दौड़े मोहित और नेहा कि देखते ही रह गए लोग

Mon, 18 Mar 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mohit and Neha ran so fast that people were left staring at them.
बेड़ीनाग महाविद्यालय में आयोजित वा​र्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्ग में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. डीपी भट्ट ने किया। 100 मीटर दौड़ (पुरुष) में मोहित सिंह प्रथम, ख्याति प्रसाद द्वितीय, सौरभ कुमार तृतीय रहे। 200 मीटर (पुरुष) में सौरभ कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय और निर्मल कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर (पुरुष) में निर्मल कुमार प्रथम, मोहित सिंह द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय रहे। इसी तरह 800 मीटर (पुरुष) में मयंक दसौनी प्रथम, हितेश द्वितीय रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा बाफिला प्रथम, प्रमिला द्वितीय, विनीता तृतीय, 200 मीटर में नेहा बाफिला प्रथम, कावेरी कोहली द्वितीय, विनीता धानिक तृतीय, 400 मीटर में प्रमिला प्रथम, विनीता द्वितीय, शगुन बोरा तृतीय और 800 मीटर में ममता प्रथम, प्रमिला द्वितीय और कावेरी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद (महिला) में नेहा प्रथम, ममता द्वितीय और स्नेहा भंडारी तृतीय, लंबी कूद (पुरुष) में अजय सिंह धानिक प्रथम, अभिराज कुमार द्वितीय और नितेश सिंह मेहरा तृतीय रहे। गोला फेंक (महिला) में स्नेहा भंडारी प्रथम, भूमिका नेवालिया द्वितीय और ममता तृतीय, गोला फेंक (पुरुष) में गौरव कुमार प्रथम, नितेश द्वितीय और मयंक दसौनी ने तृतीय रहे।

चक्का फेंक (महिला) में विनीता धानिक प्रथम, स्नेहा भंडारी द्वितीय और नेहा बाफिला तृतीय, चक्का फेंक (पुरुष) में सुमित कुमार प्रथम, अजय सिंह धानिक द्वितीय और गौरव कुमार तृतीय रहे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विन कुमार ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
फोटो विवरण-18पीटीएच05पी- बेड़ीनाग महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed