फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Mayukh Mahar demanded to allot PWD land to the district hospital Pithoragarh

Pithoragarh News: विधायक मयूख महर ने की लोनिवि की भूमि जिला अस्पताल को आवंटित करने की मांग, दी चेतावनी

Fri, 30 Aug 2024 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 04:09 PM IST
सार

विधायक मयूख महर ने जिलाधिकारी से भेंट कर बिना प्रतिस्थानी के चिकित्सकों को कार्यमुक्त न करने और पीडब्ल्यूडी के एसई आवास को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ को हस्तांतरित करने की मांग की है।

विज्ञापन
MLA Mayukh Mahar demanded to allot PWD land to the district hospital Pithoragarh
विधायक मयूख महर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

विधायक मयूख महर ने जिलाधिकारी से भेंट कर बिना प्रतिस्थानी के चिकित्सकों को कार्यमुक्त न करने और पीडब्ल्यूडी के एसई आवास को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ को हस्तांतरित करने की मांग की है। विधायक महर ने कहा कि चिकित्सकों का स्थानांतरण करने से क्षेत्रीय जनता में रोष व्याप्त है जो किसी भी समय जन आंदोलन का रूप ले सकता है।

बृहस्पतिवार को विधायक महर ने जिलाधिकारी रीना जोशी से कहा कि जिले से एक साथ कई चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक चिकित्सकों के प्रतिस्थानी नहीं आ जाते हैं स्थानांतरित चिकित्सकों को कार्यमुक्त न किया जाए। उन्होंने लोनिवि अधीक्षण अभियंता आवास वाले स्थान को जिला अस्पताल को आवंटित करने की मांग उठाई। कहा कि इससे अस्पताल का विस्तारीकरण और पार्किंग समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन


ये पढे़ं- Haldwani: अब उच्च शिक्षा विभाग करेगा निर्माण कार्यों की थ्रीडी कैमरे से निगरानी, इन एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस स्थान को चिकित्सा विभाग को देने का प्रस्ताव उनके पूर्व कार्यकाल से विचाराधीन है। घंटाकरण में निर्माणाधीन पार्किंग प्रकिया के शुरू होते ही भूमि धंसने लगी है। यदि लोनिवि वाली भूमि का आंवटन किया जाता है तो जिला चिकित्सालय के विस्तारीकरण सहित बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण कार्य भी आसानी से हो जाएगा। जिलाधिकारी से मिलने वालों में राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, महेंद्र लुंठी, महेश मखौलिया, कांग्रेस प्रवक्ता भुवन पांडेय, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, गौरव महर, नरेंद्र सौन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed