फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Higher education department will monitor construction works with 3D cameras

Haldwani: अब उच्च शिक्षा विभाग करेगा निर्माण कार्यों की थ्रीडी कैमरे से निगरानी, इन एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2024 02:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग निर्माण कार्यों की निगरानी थ्रीडी कैमरे से करेगा। विभाग की ओर से निर्माण स्थलों पर थ्रीडी कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे। जो निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सीधे शासन और उच्च शिक्षा विभाग भेजेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Higher education department will monitor construction works with 3D cameras
उच्च शिक्षा विभाग करेगा निर्माण कार्यों की थ्रीडी कैमरे से निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग निर्माण कार्यों की निगरानी थ्रीडी कैमरे से करेगा। विभाग की ओर से निर्माण स्थलों पर थ्रीडी कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे। जो निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सीधे शासन और उच्च शिक्षा विभाग भेजेगा। इसके आधार पर कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा धीमी गति से निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार और निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में 119 राजकीय महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं जिसमें समय-समय पर निर्माण कार्य होते रहते हैं। वर्तमान में 58 महाविद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। अभी तक निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए उच्च शिक्षा विभाग उस महाविद्यालय के प्राचार्य और कार्यदायी एजेंसी से हर 15 दिन या एक महीने में फोटो या वीडियो मंगवाता है और निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट देखी जाती है। निर्माण कार्य में हीलाहवाली न हो और अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य हों, इसके लिए अब विभाग की ओर से निर्माण स्थलों पर थ्रीडी कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे जो सीधे उच्च शिक्षा विभाग और शासन से जुड़े रहेंगे। इससे शासन और उच्च शिक्षा विभाग प्रतिदिन के कार्य की रिपोर्ट देख सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार भी समय से निर्माण कार्य समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे और बिना मतलब कोई बहाना नहीं बना पाएंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला, बनभूलपुरा क्षेत्र में छह टीमें करेंगी मकानों का सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग में निर्माण कार्य समय से पूरे हों और अच्छी गुणवत्तापरक सामग्री का इस्तेमाल हो, इसके लिए निर्माण स्थल पर थ्रीडी कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे। जो सीधे विभाग और शासन से कनेक्ट रहेंगे।
- प्रो. अंजू अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा विभाग।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed