फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Dhami's rebellion as soon as team Pritam is declared

टीम प्रीतम घोषित होते ही विधायक हरीश धामी की बगावत, पद लेने से किया इंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
MLA Dhami's rebellion as soon as team Pritam is declared
हरीश धामी, विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित होते ही बवाल मच गया है। नई टीम में सचिव बनाए गए धारचूला के विधायक हरीश धामी ने खुली बगावत करते हुए पद ग्रहण से इनकार कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की तिथि भी जल्द घोषित करने का एलान कर दिया है। धामी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार की लिस्ट को गर्दिश में ले जाने वाला बताया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी नई टीम का एलान किया है। इस टीम में धारचूला के विधायक हरीश धामी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। धामी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक से मोर्चा खोला है। उन्होंने शनिवार शाम 4.21 बजे अपने फेसबुक एकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस प्रदेश संगठन ने जो पद दिया है, मैं उस पद से इस्तीफा देता हूं। इस्तीफा सोमवार को प्रीतम सिंह तक पहुंच जाएगा। लिखा है कि वह बहुत जल्द कांग्रेस छोड़ने की तिथि की भी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

विधायक धामी ने अपने एक समर्थक त्रिभुवन चुफाल अनवाल की फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि यह लिस्ट कांग्रेस को गर्दिश में ले जाने वाली है। मैं इसका विरोध करता हूं और इस पद से इस्तीफा देता हूं। साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देने तारीख की जल्द घोषणा करूंगा। अंत में लिखा है कि अब किसी की भी नहीं सुनूंगा, अलविदा कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार की है अनदेखी : धामी
पिथौरागढ़। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में विधायक हरीश धामी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनकी हमेशा अनदेखी की है। चाहे विधानसभा की कोई कमेटी हो या अन्य कमेटी, उनकी उपेक्षा की गई, अब और सहन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जंबो टीम में 98 प्रदेश सचिव बनाए हैं। धामी का नाम क्रमांक 98 पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed