{"_id":"610adf938ebc3eaab37ac854","slug":"misuse-of-drinking-water-pithoragarh-news-hld4334669112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटने से सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटने से सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
झूलाघाट में आमबाग के पास सड़क पर बहता पानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कस्बे के आमबाग के पास पहाड़ी के पास पाइप लाइन टूटने से झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर पानी बह रहा है। ग्राम पंचायत कानड़ी को पानी की सप्लाई करने वाली योजना एक सप्ताह पहले टूट गई थी। इसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। सड़क में पानी बहने से वाहन चालक ओर राहगीरों को चलने में दिक्कत हो रही है।
झूलाघाट कस्बे से पहले कानड़ी ग्राम पंचायत को पानी की सप्लाई करने वाली योजना एक सप्ताह पहले टूट गई थी। योजना टूटने से पहाड़ में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। योजना का पानी बहकर झूलाघाट मार्ग पर पहुंच रहा है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सुबह-शाम घूमने के लिए जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
सड़क में तेज गति से चलने वाले वाहनों से राहगीरों के ऊपर पानी गिर रहा है। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को भी बताया। विभाग के अधिकारी योजना का जिम्मा ग्राम पंचायत का बता रहे हैं। फिलहाल 10 दिन से जहां पानी की बर्बादी हो रही है वहीं ग्राम पंचायत ने भी योजना की मरम्मत के लिए प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन
आमबाग वाली पहाड़ी में टूटी पानी की योजना ग्राम पंचायत कानड़ी की है। विभाग के लाइनमैन ने ग्राम प्रधान को योजना टूटने की सूचना दे दी है। ग्राम पंचायत को ही इसका सुधार करवाना है।
- विपिन विश्वकर्मा, जेई, जल संस्थान, मूनाकोट।