{"_id":"768d753138b35d660994e80c2d5b8456","slug":"misappropriation-in-construction-of-embankment-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंध निर्माण में घपलेबाजी की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंध निर्माण में घपलेबाजी की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम अनुराग आर्य ने महाकाली से बचाव के लिए बन रहे तटबंधों के निर्माण में की जा रही घपलेबाजी की जांच के आदेश दे दिए हैं। आरईएस और लोनिवि की टीम जांच करेगी। झूलाघाट के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि तटबंधों के निर्माण के समय रेत की जगह मिट्टी का प्रयोग हो रहा है। ऐसे में यह तटबंध अगली बारिश को भी नहीं झेल पाएंगे। 2013 में आई आपदा के बाद सरकार ने सिंचाई विभाग को तटबंध निर्माण का काम सौंपा है। बताया गया है कि तटबंध निर्माण के काम को देखने के लिए कोई अभियंता मौके पर नहीं रहता। इस कारण ठेकेदार मनमानी करते आ रहे हैं और गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
तटबंध निर्माण में हो रही धांधली का रविवार को भी लोगों ने विरोध किया और तत्काल काम रोकने की मांग की। आपदा पीड़ित खीमानंद पंगरिया ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से फिर कभी भी आपदा का खतरा मंडरा सकता है। एसडीएम ने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा और जांच के लिए टीम तत्काल मौके पर जाएगी। यदि कोई खामी पकड़ में आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन