फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minus ten degrees Celsius, frozen pipeline

पारा शून्य से दस डिग्री नीचे, पाइप लाइन जमी

Sun, 01 Jan 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 01 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Minus ten degrees Celsius, frozen pipeline
आईटीबीपी की अग्रिम चौकी में बर्फ में ढंकी पाइप लाइन को हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित आईटीबीपी, एसएसबी, भारतीय सेना की अग्रिम पोस्टों में जाने वाली पेयजल लाइन पूरी तरह से जम गई हैं। इससे इन पोस्टों में पेयजल की गंभीर किल्लत पैदा हो गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान शून्य से दस डिग्री नीचे चल रहा है। अधिकांश इलाके बर्फ से ढंक गए हैं।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर गुंजी, कुटी, छियालेख, नाभीढांग, कालापानी, गर्ब्यांग, ज्योलिंगकांग में भारी हिमपात के कारण तापमान काफी नीचे गिर गया है। इन इलाकों में दिन के समय भी तापमान में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। सभी आउट पोस्ट के लिए पेयजल की लाइन तो बिछी हैं, लेकिन अब अत्यधिक ठंड के कारण उनमें पानी जमने लगा है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि जवानों के लिए राशन की सप्लाई पहले ही कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सभी इलाकों में तीन से दस सेंटीमीटर तक बर्फ जमा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात में ठंड के कारण जमने वाली पाइप लाइन को सुबह धूप आने पर बर्फ से बाहर निकाला जाता है। कड़ाके की ठंड पड़ने से पारा शून्य से माइनस दस डिग्री तक चला जा रहा हैं। पारे के लगातार गिरने से पोस्टों को आने वाली पानी की लाइनें पूरी तरह से जम गई हैं। इन पोस्टों पर तैनात जवान रोजाना इन पाइप लाइनों को दोपहर के समय धूप निकलने पर बाहर निकाल रहे है। उसके बाद पानी की सप्लाई हो पा रही है। दिन में कुछ देर तक नलों में पानी चला तो उसे संग्रह कर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी जवान सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं। जवानों को गश्त के समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed