{"_id":"651c4bd36d4f5cfc750f6316","slug":"minister-joshi-took-stock-of-the-preparations-for-the-prime-ministers-public-meeting-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-5366-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों का मंत्री जोशी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों का मंत्री जोशी ने लिया जायजा
Tue, 03 Oct 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कृषि
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने जिलाधिकारी से प्रवेश द्वार, पंडाल स्थल, टेंट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री राकेश देवलाल आदि मौजूद रहे।
बाक्स
उत्तराखंड को सौगात देकर जाएंगे प्रधानमंत्री
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। 12 अक्तूबर को स्टेडियम में प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है। इसके लिए उन्हें प्रभारी और बलवंत सिंह भौंरियाल को संयोजक बनाया गया है। कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं प्रदेश के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनसभा में उत्तराखंड के लिए सौगात देकर जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अब तक स्टेडियम में जितनी भी सभा हुई हैं उनका रिकार्ड टूटने वाला है। संवाद
विज्ञापन
बाक्स
मंत्री महाराज गुंजी रवाना
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश, ओम पर्वत के दौरे को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व्यवस्थाओं का जायजा लेने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिए गुंजी रवाना हो गए हैं। संवाद