फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minister in charge in Pithoragarh took salute of parade

पिथौरागढ़ में प्रभारी मंत्री ने ली परेड की सलामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge in Pithoragarh took salute of parade
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शिक्षा मंत्री को सलामी देते पुलिस के जव - फोटो : PITHORAGARH
गणतंत्र दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थलों के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलापुलों में आवागमन करने वालों को मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने ध्वज फहराया। पुलिस परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर सीओ आरएस रौतेला ने किया। परेड में रेडक्रॉस समिति के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने संविधान निर्माता भीमराव ऑबेडकर, वीर सावरकर कार्यों पर प्रकाश डाला। विधायक चंद्रा पंत समेत तमाम लोग मौजूद थे। जिला कार्यालय में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने ध्वजारोहण किया। 41 प्रगतिशील किसानों, 32 अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गांधीचौक में समाजसेवी तपन रावत के नेतृत्व में सद्भावना रैली निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महेंद्र लुंठी, बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, भाजपा नेत्री उमा पांडे, बसंत जोशी, राकेश देवलाल, चंचल बोरा आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, नैन सिंह बोरा, मोहन लाल चौधरी, केशव दत्त भट्ट, जावेद खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, ऋषेंद्र महर ने ध्वज फहराया। उत्तराखंड एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन के आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी गणेश प्रसाद कोहली ने ध्वज फहराया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी, गोपाल राम सिरोला मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र ने गरुड़ा सम्मेलन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में मुख्य अतिथि रिटायर कैप्टन जीत सिंह, प्राचार्य अजीत कुमार चौधरी ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला में विभिन्न स्कूलों ने झांकी निकाली। व्यापार संघ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। एसडीएम अनिल कुमार, एनएचपीसी के अध्यक्ष विश्वजीत बासु, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा आदि मौजूद थे। विभिन्न गणाईगंगोली में नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष कमल उपाध्याय के नेतृत्व में नौले की सफाई की। जीआईसी खैरोली में प्रधानाचार्य नंदन सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी में कमांडेंट अनुप्रीत टी बोरकर ने ध्वज फहराया। परेड की सलामी ली।
14वीं वाहिनी जाजरदेवल में उप सेनानी संघर्ष कुमार ने ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली। डीडीहाट के रामलीला मैदान में पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने ध्वज फहराया। मुवानी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण किया। अस्कोट केवीएस पाल मेमोरियल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नाचनी में विभिन्न स्कूलों ने प्रभातफेरी निकाली। तेजम तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कमल कोठारी, जीआईसी में प्रधानाचार्य जीआर आर्या ने ध्वजारोहण किया।

व्यापार मंडल ने माघ खिचड़ी का आयोजन किया। झूलाघाट थाने में थानाध्यक्ष महेश चंद्र, ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक राहुल कुमार, प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापक जीवन भट्ट ने ध्वज फहराया। मुनस्यारी में विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए।

धारचूला में गणतंत्र दिवस पर झांकी निकालती छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी

धारचूला में गणतंत्र दिवस पर झांकी निकालती छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed