{"_id":"5c2502afbdec22569b2f00ff","slug":"midnight-snowfall-in-munasari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में आधी रात को हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में आधी रात को हुई बर्फबारी
Thu, 27 Dec 2018 10:19 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में हुआ हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी में बुधवार रात हुई बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। अलबत्ता नए साल का जश्न मनाने पहुंचे पर्यटक ताजे हिमपात से झूम उठे। आधी रात को अचानक हुए हिमपात से क्षेत्र के लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में बुधवार को मौसम सामान्य था और दिनभर धूप खिली रही। रात 12.45 बजे से करीब एक घंटे तक बर्फबारी होती रही। क्षेत्र में आधा इंच तक हिमपात हुआ। हिमपात होने से लोग भी हैरान हैं। उनका कहना है कि रात में मौसम साफ था, हिमपात के बाद फिर से आसमान में तारे दिखने लगे। ताजे हिमपात से क्षेत्र का तापमान माइनस चार तक पहुंच गया। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्षेत्र में पुराने साल को विदा करने और नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
मुनस्यारी एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे हिमपात और अन्य स्थानों पर पाला पड़ने से समूचा सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पिथौरागढ़ में भी सुबह-शाम गलन होने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में 27 दिसंबर का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। बुधवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री था। आसमान में बादलों का समूह मंडराने से बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन