{"_id":"5e84b5068ebc3e77496f0894","slug":"members-of-the-same-family-returned-from-ajmer-are-quarantined-pithoragarh-news-hld378960228","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर से लौटे एक ही परिवार के सदस्य किए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर से लौटे एक ही परिवार के सदस्य किए क्वारंटीन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में ड्यूटी में तैनात मेडिकल टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले से दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में फरवरी माह में चार लोग गए थे। यह सभी 13 फरवरी को पिथौरागढ़ लौट आए थे। चारों स्वस्थ हैं। मार्च में अजमेर से लौटे एक ही परिवार के चार सदस्यों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन में रखा जा रहा है।
कोरोना की आशंका को देखते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले से चार लोग फरवरी में दिल्ली की निजामुद्दीन जमात में शामिल हुए थे। सभी पीलीभीत और मुरादाबाद होते हुए दिल्ली गए थे। यह लोग 13 फरवरी को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। इनमें एक जौलजीबी जबकि तीन पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। सभी जांच में स्वस्थ पाए गए। इनके संपर्क में आए 10 अन्य व्यक्तियों की भी जांच की गई जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके अलावा मार्च माह में पिथौरागढ़ शहर से एक ही परिवार के चार सदस्य अजमेर गए थे।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाओं सहित चार लोग 15 मार्च को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी गए थे। जहां से ट्रेन से अजमेर पहुंचे। 20 मार्च को वापस लौटते समय हल्द्वानी में रुके और 29 मार्च को पिथौरागढ़ पहुंचे। इनका हल्द्वानी और पिथौरागढ़ में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार के निर्देश पर चारों को क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है।