फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meldungri commissioner took note of the actions of the Nmsa

कमिश्नर ने लिया मेलडुंगरी में नमसा के कार्यों का जायजा

Sat, 22 Aug 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र नयाल ने विकासखंड विण के मेलडुंगरी गांव का भ्रमण कर राष्ट्रीय समपोस्ट कृषि कार्यक्रम (नमसा) के तहत हो रहे कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग कार्यों का निरीक्षण किया। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं, इसकी भी उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन

आयुक्त ने कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी विभाग उनकी हरसंभव मदद करेंगे। ग्रामीणों ने बंजर पड़ी जमीन में चकबंदी और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण स्वैच्छिक रूप से चकबंदी कराना चाहते हैं तो, यह काम जल्द कराया जाएगा। जिला विकास अधिकारी को मनरेगा से गांवों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने कमिश्नर को बताया कि मेलडुंगरी गांव को नमसा के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। 13 पशुपालकों को उन्नत प्रजाति की गाय दी गई है। आम, लीची, अमरूद के 2900 पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। सब्जी के बीज, उपकरण दिए जा रहे हैं। तीन सिंचाई टैंक, 40 बरमी कंपोस्ट के पिट बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान जानकी जोशी, उन्नत कृषक, पशुपालक केदार जोशी ने नमसा से हो रहे लाभों की जानकारी कमिश्नर को दी। कमिश्नर ने ऐंचोली-मेलडुंगरी सड़क की दशा पर नाराजगी जताते हुए विश्व बैंक के ईई को तत्काल सड़क की दशा सुधारने के निर्देश दिए। आयुक्त ने विकास भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed