{"_id":"611174608ebc3e7a6340d505","slug":"meeting-of-teachers-union-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4340282115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जबरदस्ती स्थानांतरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जबरदस्ती स्थानांतरण का विरोध
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की एक होटल में बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों ने उच्चीकृत विद्यालय से अध्यापकों के अनुरोध के आधार पर ही विद्यालय आवंटित करने और जबरदस्ती स्थानांतरण का विरोध करने का निर्णय लिया।
इस दौरान ठाकुर सिंह डसीला प्रांतीय सह संयोजक नियुक्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला ने की। शिक्षकों ने वेतन विसंगतियों का मामला उठाया।
कहा कि जिले के राजकीय जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापकों के पद खाली हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शत-प्रतिशत पदों पर पदोन्नितियां करने की मांग की।
विज्ञापन
दुर्गम में सेवा दे रहे शिक्षकों का स्थानांतरण कर मनचाहा विद्यालय देने, एसएसए और उच्चीकृत विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद स्थानांतरण और पदोन्नति होने पर भरने, उप शिक्षा अधिकारियों के पदों पर प्रधानाचार्यों की भांति प्रधानाध्यापकों को दायित्व सौंपने, गरीब बच्चों को स्मार्टफोन दिलाने की मांग की।
वहां मोहन चंद्र द्विवेदी, महेश जोशी, निर्मल भट्ट, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, उम्मेद सिंह दिगारी, गोकुलानंद पंत, रश्मि गहतोड़ी, परवेज खान आदि रहे।