फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting of DM For Finance

जिला, राज्य, केंद्रीय और बाह्य सहायतित योजनाओं में प्राप्त राशि को जल्द खर्च करें विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Meeting of DM For Finance
Meeting of DM For Finance
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप ने जिला, राज्य, केंद्रीय, और बाह्य सहायतित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के तहत प्राप्त धन को 15 मार्च तक प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जो विभाग किसी कारण से प्राप्त धनराशि को खर्च नहीं कर पाए हैं, वह सोमवार तक इसकी जानकारी दे दें। उन्होंने कम राशि खर्च करने वाले विभाग, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग बेड़ीनाग खंड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई, सामुदायिक विकास, पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शीघ्र ही शत प्रतिशत धन खर्च करें। जो विभाग धन खर्च नहीं करेंगे उन्हें अवशेष धन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना में कुल 47.47 करोड़ अनुमोदित राशि में से शत प्रतिशत राशि शासन से मिल गई है। विभागों ने 37. 44 करोड़ यानी कुल 86.21 प्रतिशत की राशि खर्च कर ली है। राज्य योजना में शासन से 205.31 करोड़ में से विभागों ने 162. 33 करोड़ खर्च कर ली है। केेंद्र पोषित योजना में 483.65 करोड़ में 470.83 राशि खर्च कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाह्य सहायतित योजना में 200 लाख में से शत प्रतिशत राशि व्यय कर ली गई है। जिला अर्थ संख्याधिकारी ने बताया कि चारों योजनाओं में वर्तमान तक विभागों 91.59 प्रतिशत राशि खर्च कर ली है। इस मौके पर सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ गोपाल गिरी, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed