{"_id":"6190070c79630818a7617162","slug":"meeting-of-cm-dhami-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld444443214","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में बेस अस्पताल को करें संचालित - सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में बेस अस्पताल को करें संचालित - सीएम
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते सीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को एक माह में बेस अस्पताल संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखते हुए 10 दिन के भीतर जिला और महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश डीएम और सीएमओ को दिए। सीएम ने कहा कि 75 करोड़ रुपये अवमुक्त होने के बाद पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कोरोना काल में रखे गए संविदा कर्मियों की बहाली की मांग की। सीएम ने चिकित्सा सचिव को दूरभाष पर जिले में पूर्व में रखे गए इन संविदा चिकित्सा कर्मियों को 31 मार्च 2022 तक रखने के निर्देश दिए। सीएम ने वाहन पार्किंग आगामी 10 दिनों में जिला मुख्यालय में बनी बहुमंजिली पार्किंग को हस्तांतरित कर संचालित करने के निर्देश दिए। धारचूला के काली नदी किनारे तटबंध निर्माण की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को धारचूला के काली नही किनारे भू-कटाव की रोकथाम के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
आपदा राहत पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम ने डीएम को निर्देश दिए। लेलू में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की समीक्षा के दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़कों की स्थिति आदि की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि मानसूनकाल में बंद 268 सड़कों में से 265 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया है। दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। जिले में 254 किमी सड़क मार्ग में से 228 किमी सड़क मार्ग में पैच वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की कुल 271 सड़कों में से 144 सड़कों का कार्य पूरा हो गया है। जल जीवन मिशन के प्रथम फेस में 60 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इस दौरान सीएम ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, मीना गंगोला, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक मनोज सामंत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी, कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार, आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह, डीएफओ डॉ. विनय भार्गव, सीडीओ अनुराधा पाल आदि रहे।
इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण कार्यों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश
पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि 14 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। वन विभाग की स्वीकृति के सड़क भी काटी गई है, जिसमें राशि का दुरुपयोग हुआ है। डीएम ने कहा कि स्थलीय निरीक्षण करने के बाद तकनीकी जांच गठित करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। सीएम ने कुमाऊं आयुक्त को उच्चस्तरीय जांच करा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
99 फीसदी लोगों को लगाई कोविड की पहली और 62 फीसदी लोगों को लगाई कोविड की दूसरी डोज
पिथौरागढ़। कोविड टीकाकरण की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि जिले में 99 फीसदी लोगों पहली डोज लगा दी है। 62 फीसदी लोगों को द्वितीय डोज लगा दी है। डीएम ने बताया कि 35 में से 27 पट्टे जारी कर दिए गए हैं। जिले में पांच करोड़ से अधिक से लागत के कार्यों को तेज गति से किया जा रहा है।
सीएम की 171 घोषणाएं अधूरी
पिथौरागढ़। डीएम ने सीएम घोषणाओं की जानकारी दी। बताया कि सीएम की 234 घोषणाओं में से 63 पूरी हो गईं हैं। 176 घोषणाएं अधूरी हैं। सीएम ने कहा कि जो घोषणाएं पूरी नहीं हो सकती हैं उन्हें विलोपन के लिए भेजें।
स्टेट प्लेन से शुरू की जाएगी हवाई सेवा : सीएम
पिथौरागढ़। सीएम ने हवाई सेवा की समीक्षा की। उन्होंने सचिव उड्डयन को राज्य सरकार के स्टेट प्लेन के माध्यम से हवाई यात्रा शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नैनीसैनी से हवाई सेवाएं सुचारु की जाएं। इसके लिए उन्होंने डीएम पिथौरागढ़ और कुमाऊं आयुक्त को यथाशीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।