फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting of BJP in Kumaun

पिथौरागढ़: कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान

Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Kumaun
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली। भाजपा मूनाकोट कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में हुई। मंडल प्रभारी मीनू बिष्ट और मुख्य वक्ता वीरेंद्र शाह, मुख्य अतिथि योगेश चंद ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने नकल विरोधी अध्यादेश, प्रधानमंत्री के मन की बात, सरकार की ओर से जोशीमठ में की गई त्वरित कार्रवाई के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधर गणाई मंडल कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष जगदीश मेहता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। विधायक टम्टा ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रहीं योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार ने गरीब कल्याण योजना व अन्य योजनाओं की जानकारी दी। संचालन महामंत्री बसंत बल्लभ मिश्रा ने किया। इस मौके पर दीपक चन्याल, महेश राम समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed