फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting For Business in Takalakot And Tinkar Border in Nepal

Pithoragarh News: चीन से ताकलाकोट, तिंकर मंडी खोलने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Business in Takalakot And Tinkar Border in Nepal
नेपाल में चीनी राजदूत चेन सांग सेमिलते नेपाल के उद्योग वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नेपाल के उद्योग वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने चीनी राजदूत चेन सांग के साथ मुलाकात की। उन्होंने चीन सीमा क्षेत्र के तकलाकोट, तिंकर सहित पश्चिमी उत्तरी सीमा को व्यापार के लिए खोलने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

नेपाल में स्थिति चीनी दूतावास नेपाल के मंत्री दामोदर भंडारी और चीनी राजदूत चेन सांग के बीच चीन और नेपाल के आपस में व्यापारिक संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। मंत्री भंडारी ने सांग के साथ नेपाली वस्तुओं का चीन को निर्यात किए जाने वाले सीमा में आयात निर्यात सहज बनाए समेत नेपाल में उद्योग स्थापित करने के लिए चीनी निवेशकों को नेपाल भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन

चीनी राजदूत चेन ने कहा कि उत्तरी पश्चिमी सीमा खोलने और निर्माणाधीन पांचों सूखा बंदरगाहों के विषय में चीनी सरकार सकारात्मक है। चीनी राजदूत ने कहा कि नेपाल के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकलाकोट में 2019 से बंद है व्यापार
पिथौरागढ़। तकलाकोट मंडी में वर्ष 2019 से व्यापारिक गतिविधियां बंद है। तकलाकोट मंडी में चीन, नेपाल और पिथौरागढ़ जिले धारचूला से भारत के व्यापारी व्यापार के लिए जाते थे। जहां पर तीनों की देश के व्यापारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचते थे। कोरोना और भारत से सीमा विवाद के बाद तकलाकोट में अंतरराष्ट्रीय व्यापार बंद चल रहा है। के व्यापारी भारतीय उत्पाद लेकर तकलाकोट मंडी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed