फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting by CDO For Ex Army Personals in Pithauragarh

पूर्व सैनिकों को बेहर सीएसडी सुविधा देने के लिए प्रस्ताव भेंजे अधिकारी- सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meeting by CDO For Ex Army Personals in Pithauragarh
जिला सभागार में पूर्व सैनिक समिति की बैठक लेती सीडीओ। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में सैनिक बोर्ड की तिमाही बैठक हुई। इसमें उन्होंने भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ अनुराधा पाल ने शनिवार को हुई बैठक में कहा कि जिन सड़कों और विद्यालयों का नाम शहीद सैनिकों के नाम किया जाना है, इस पर तत्काल कार्यवाही की जाए। भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधित समस्याओं का शिविर लगाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों को बेहतर सीएसडी सुविधा के लिए सैनिक बोर्ड को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने पेंशन, सीएसडी की सुविधा को बेहतर बनाने, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को सरल, सुविधाजनक बनाने, परिवार रजिस्टर की नकल बनाने में आ रही समस्या सहित भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सुझाव समिति के समक्ष रखे। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह तोमर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, सहायक अधिकारी बलवंत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed