{"_id":"65720683f0be30e6370f647a","slug":"medal-winning-boxers-neha-and-brijesh-welcomed-on-reaching-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7706-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पदक विजेता बॉक्सर नेहा और बृजेश का पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पदक विजेता बॉक्सर नेहा और बृजेश का पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत
Thu, 07 Dec 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जूनियर विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली बॉक्सर नेहा लुंठी, बृजेश टम्टा और कोच निखिल महर का पिथौरागढ़ पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। बॉक्सर नेहा और बृजेश एशियन एकेडमी में 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
पिथौरागढ़ पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का ऐंचोली में विद्यालय परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को खुली जीप में बैठाकर नगर में रैली निकाली गई। वहां विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, ललित बोहरा आदि थे।
टकाना में स्वागत के बाद रई स्कूल में भी खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। इसके बाद ऐंचोली स्थित एकेडमी में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विद्यालय के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, समाज सेवी राम सिंह, ललित शौर्य, भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, नीरज सौन आदि मौजूद रहे। संवाद