{"_id":"57dad9f94f1c1bd949d479dc","slug":"mdrma-primary-school-are-not-security-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरमा प्राइमरी स्कूल की सुरक्षा के नहीं हो रहे उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरमा प्राइमरी स्कूल की सुरक्षा के नहीं हो रहे उपाय
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगापानी/पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खतरे में घिरा मदरमा स्कूल भवन
- फोटो : अमर उजाला
एक महीना बीतने के बाद भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदरमा के भवन की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं। अतिवृष्टि के दौरान स्कूल का आंगन भूस्खलन की चपेट में आ गया था। ग्राम प्रधान ने तहसील कार्यालय में पत्र देकर भवन की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान गंगोत्री देवी ने बताया कि 13 अगस्त 2016 को बारिश के दौरान स्कूल का आंगन ढह गया। भवन के पास तक भूस्खलन हो गया है। स्कूल के कमरों के पास तक मलबा पट गया है। भूस्खलन से स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो गई है। खतरे के कारण आसमान के नीचे कक्षाएं चल रही है। भवन गिरने की आशंका से लोग डरे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना देने के बाद भी भवन की सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो भवन भी भूस्खलन की भेंट चढ़ सकता है।
विज्ञापन