{"_id":"60e1fc538ebc3ee2225b54fc","slug":"md-of-kmvn-pithoragarh-news-hld43005321","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमवीएन के प्रबंध निदेशक भंडारी ने किया पर्यटक आवास गृह और लंदन फोर्ट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमवीएन के प्रबंध निदेशक भंडारी ने किया पर्यटक आवास गृह और लंदन फोर्ट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक नरेंद्र भंडारी रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने पर्यटक आवास गृह, लंदन फोर्ट, निगम की निर्माण एजेंसी, गैस सेवा के कर्मचारियों और प्रबंधक से वार्ता कर आय-व्यय की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निगम को आगे बढ़ाने के लिए एक टीम वर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक ने निगम के कार्यालय का निरीक्षण करने से पूर्व कैलाश मानसरोवर यात्री वाटिका और लंदन फोर्ट परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत लगाया। जनपद मुख्यालय में पहली बार प्रबंध निदेशक के पहुंचने पर आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
प्रबंध निदेशक जिले के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी सहित सभी पर्यटक आवास केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि ये पहले निगम के प्रबंध निदेशक हैं जिन्होंने नैनीताल में कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद टनकपुर से धारचूला तक निगम की संपत्तियों की जानकारी के साथ कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली है।
विज्ञापन
किसी भी प्रबंध निदेशक ने इस सीमांत क्षेत्र की सुध नहीं ली थी। कहा कि उनके इस भ्रमण से कर्मचारियों में उत्साह है। निरीक्षण के समय निगम के गैस प्रबंधक उषा राणा, मंजू बिष्ट, आनंद पाठक, गिरीश भट्ट, जीवन पुनेठा, पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, बलवंत कपकोटी, दयाल सिंह रावत, गोपाल बिष्ट आदि थे।
आज से सैलानियों के लिए खुल जाएगा लंदन फोर्ट
पिथौरागढ़। शहर के बीचोंबीच स्थित ऐतिहासिक लंदन फोर्ट सैलानियों के लिए सोमवार से खुल जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए डेढ़ माह पूर्व इसे बंद कर दिया गया था। फोर्ट के खुलने से पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने पर केएमवीएन की आय भी बढ़ेगी।
लंदन फोर्ट पिथौरागढ़ शहर का सबसे आकर्षक और ऐतिहासिक स्थल है। इस किले को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। केएमवीएन की ओर से संचालित लंदन फोर्ट में प्रवेश शुल्क 20 रुपया निर्धारित किया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण डेढ़ माह पूर्व इसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
तब से यहां पर पर्यटन गतिविधियां बंद थी। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि कोरोना के कारण लंदन फोर्ट को पर्यटकों के लिए बंद किया गया था। अब संक्रमण के मामलों में कमी आने को देखते हुए इसे पांच जुलाई से खोलने का विचार किया गया है। लंदन फोर्ट में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।