फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mayukh Mehar's strike gets support from MLAs of Almora, Lohaghat and Dharchula

Pithoragarh News: मयूख महर के धरने को अल्मोड़ा, लोहाघाट और धारचूला के विधायक का समर्थन

Wed, 08 Nov 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mayukh Mehar's strike gets support from MLAs of Almora, Lohaghat and Dharchula
पिथौरागढ़। नियमित हवाई सेवा, बेस अस्पताल शुरू करने सहित चार अन्य मांगों को लेकर चल रहे कांग्रेस और विभिन्न जन संगठनों के आंदोलन को अल्मोड़ा, लोहाघाट, धारचूला के विधायकों और चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न जन संगठन धरना स्थल पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, धारचूला विधायक हरीश धामी और चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान सोशल वेलफेयर सोसाइटी के भगीरथ भट्ट, शमशेर महर, कर्मिक योग प्रशिक्षक संगठन के अनिल चंद, अर्द्ध सैनिक बल संगठन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन, अखिल भारती समानता मंच बिण, चैसर, दौला सहित कई अन्य स्थानों से आई महिलाओं ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

समर्थन में आए लोगों ने कहा कि मयूख महर जनहित की मांगों को लेकर धरने में बैठे हैं हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, भुवन पांडेय, महेंद्र लुंठी, खीमराज जोशी, हरीश उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुकेश पंत, त्रिलोक महर, अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता हरि दत्त कापड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले विधायक-
प्रदेश की जनता ने जो भाजपा को प्रचंड बहुमत इस विश्वास के साथ दिया था कि भाजपा अधूरे विकास कार्यों को पूरा करे। जो काम त्वरित गति से होने चाहिए थे उनकी अनदेखी हो रही है। धरने के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हैं कि आप चेत जाइए जाग जाइए।
मनोज तिवारी, विधायक अल्मोड़ा।
--
हमारे वरिष्ठ विधायक जिन्होंने पिथौरागढ़ में विकास की नींव रखी। उनसे प्रेरणा लेकर हम कार्य कर रहे हैं। बड़ा खेद का विषय है कि सरकार जनहित की मांगों की अनदेखी कर रही है। पूरा संगठन मयूख महर के साथ खड़ा है। - खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट।
--
पिथौरागढ़ की जनता से माफी मांगता हूं कि धरने में देरी से पहुंचा। क्षेत्र की सेवा के कारण देरी पहुंचा। मयूख महर पिथौरागढ़ के साथ-साथ अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत जिलों की समस्या के लिए धरना दे रहे हैं। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। सरकार विपक्ष के विधायकों की अनदेखी कर रही है। - हरीश धामी, विधायक धारचूला।
--
जब भी मयूख महर लड़ाई लड़ता है वह जनता की और हमारी लड़ाई लड़ता है। कांग्रेस की सरकार में मयूख महर आंदोलन करते थे उनकी हर मांग पूरी होती है। पिथौरागढ़ के लोग सौभाग्यशाली है कि उन्हें मयूख महर जैसा विधायक मिला है। हम विधायक मयूख महर के साथ हैं जनता के साथ हैं अगर मांग पूरी नहीं तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। - हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक चंपावत।

--
भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस परेशान : जोशी
पिथौरागढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा है कि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में सीमांत जिले की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो स्वागत और सम्मान किया उससे कांग्रेस परेशान है। मुख्यमंत्री हवाई और चिकित्सा सेवा के लिए उच्च स्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसी माह हवाई और चिकित्सा सेवा सुचारू होने वाली है। जनता कांग्रेस के मंसूबों को बखूबी समझती है। गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
--
ये हैं मांगें
- नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा शुरू करने
- बेस अस्पताल में पदों को स्वीकृति देकर संचालन शुरू करने
- सिकड़ानी के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने
- पिथौरागढ़ में यूकेएसएससी, यूकेपीएससी का परीक्षा सेंटर खोलने
- जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क को ठीक करने
- सेना की ओर से बंद किए गोचर पनघटों के रास्ते को खोलने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed