{"_id":"6a74ca96eedc979d1d0ed7d9","slug":"mayank-cast-a-spell-with-his-vocals-in-the-kannada-film-peddi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145294-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कन्नड़ फिल्म पेद्दी में मयंक ने बिखेरा अपनी सुरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कन्नड़ फिल्म पेद्दी में मयंक ने बिखेरा अपनी सुरों का जादू
Thu, 06 Aug 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 पीटीएच 05 पी- मयंक कापड़ी।
पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ नगर के मयंक कापड़ी ने अपने सुरों के जादू से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विख्यात संगीतकार एआर रहमान के म्यूजिक में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पेद्दी के गीत सूरीज लामेंट के कन्नड़ वर्जन में उन्होंने अपनी आवाज दी है।
पेद्दी में प्रसिद्ध अभिनेता रामचरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे प्रतिष्ठित कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन बूची बाबू सना ने किया है, जो इससे पहले नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म उप्पेना बना चुके हैं।
तेलुगु में बनी यह फिल्म फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है। मयंक ने इसके कन्नड़ वर्जन के लिए गाया है। मयंक इससे पहले भी एआर रहमान के म्यूजिक डायरेक्शन में कई फिल्मों के लिए गा चुके हैं। वह वर्तमान में चेन्नई में रहकर फिल्म इंडस्ट्री में कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और परफार्मर के तौर पर लगातार सक्रिय हैं। साउथ की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के साथ-साथ वह कई शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों के लिए भी म्यूजिक देते रहे हैं।
विज्ञापन
मयंक के पिता जगदीश चंद्र कापड़ी व्यवसायी है। उनकी माता इंद्रा कापड़ी शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त हैं। बहन डॉ. वर्षा कापड़ी जिला चिकित्सालय में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।