फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   mavaaneedavaanee ke graameenon ne diya dharana

मवानीदवानी के ग्रामीणों ने दिया धरना

Mon, 03 Jun 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मदकोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , मदकोट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 03 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
mavaaneedavaanee ke graameenon ne diya dharana
मुवानी दारमा पुल निर्माण की मांग को लेकर बंगापानी तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : पिथौरागढ़
गोरी नदी पर शीघ्र मोटर पुल बनाने की मांग को लेकर मवानीदवानी  के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह मेहरा के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि दो वर्ष पूर्व मोटर पुल का टेंडर होने के बाद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। बिना गोरी नदी पर पुल बनाए ही चार किमी सड़क काट दी गई है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि बगैर नदी में पुल बनाए सड़क काटा जाना विकास के नाम पर उनके साथ मजाक है। कहा कि इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से वार्ता की गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने गोरी नदी में शीघ्र मोटर पुल बनाए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों के धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर लोनिवि डीडीहाट के सहायक अभियंता शरद जिंदल, जेई महेश राम भी मौके पर पहुंच गए। रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरी ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग प्रशासन तक पहुंचा दी जाएगी। इस मौके पर विजय सिंह धामी, हेमा देवी, वसंती देवी, कमला, तुलसी, कुंवर सिंह, रमेश धामी, उत्तम गिरी, कैलाश राम, गणेश नेगी, खड़क सिंह, जसपाल सिंह, ललित सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed