{"_id":"67f6ae3cd44c6003c80a2be3","slug":"massive-fire-in-nepal-27-shops-and-houses-burnt-to-ashes-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126355-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल में भीषण अग्निकांड, 27 दुकानें और घर जलकर हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल में भीषण अग्निकांड, 27 दुकानें और घर जलकर हुए खाक
Wed, 09 Apr 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के अछाम, जयगढ़ बाजार में घर और दुकानों में आग लगने के बाद का दृश्य। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पड़ोसी देश नेपाल के अछाम बानंगडी के जयगढ़ गांव पालिका में भीषण अग्निकांड में 27 घर जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में सात करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।
जिला प्रहरी कार्यालय अछाम के प्रहरी प्रवक्ता जय पार्की ने बताया कि जयगढ़ बाजार में बीते मंगलवार को पुष्प राज शर्मा के आईएमई केंद्र में रखे रसोई गैस सिलिंडर से गैर रिसाव के चलते आग लग गई। कुछ छही देर में हिमाल साउद की मोबाइल, राम बहादुर साउद, मंजू साउद की जड़ी-बूटी, रति साउद की बर्तन, गोकुल साउद की परचून, किस्मत, कालू की आभूषण, खगेंद्र साउद की परचून की दुकान के साथ ही आसपास के 27 घरों में आग फैल गई।
इस घटना में सभी दुकानें, घर और इनमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची नेपाली सेना, मंगलसेन नगरपालिका के दमकल कर्मियों, एपीएफ और नेपाल प्रहरी की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। टीम ने अग्निकांड में सात करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।