फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Martyrs remembered on Victory Day

Pithoragarh News: विजय दिवस पर किया शहीदों को याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered on Victory Day
पिथौरागढ़ के शहीद स्मारक पर स्थापित राइफल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विजय दिवस पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर में रैली निकाली।
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, प्रभारी जिलाधिकारी एफआर चौहान ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वीरांगना जयंती देवी पत्नी स्वर्गीय नायक मान सिंह, नंदुली देवी पत्नी स्वर्गीय सिपाही नारायन सिंह, सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय हवलदार दान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस की टुकड़ी ने बैंड की धुन के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विधायक और प्रभारी जिलाधिकारी एफआर चौहान ने विचार रखे। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने समूहगान भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चंद्र बहादुर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, युवा कल्याण अधिकारी डीएम द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय दिवस पर हुईं कई प्रतियोगिताएं
पिथौरागढ़। शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र ने निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता जबकि क्रीड़ा विभाग ने क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संवाद
पूर्व सैनिकों की रैली निकाली
पिथौरागढ़। कासनी गेट के खेल मैदान में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों के लिए रैली का आयोजन किया जिसमें पूर्व सैनिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों की पेंशन, बैंक, आर्मी प्लेसमेंट नोड, ईसीएचएस आदि समस्याओं का समाधान किया गया।
रैली का शुभारंभ पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर सौरभ शिंदे ने किया। इस दौरान सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर पूर्व सैनिकों का मनोरंजन किया। ब्रिगेडियर शिंदे ने कहा कि पूर्व सैनिकों की रैली कराने का मुख्य उद्देश्य उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी बुनियादी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी गई। कार्यक्रम में जिले भर से आए पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं उपस्थित रहीं। संवाद
एनवाईके ने कराई चित्रकला प्रतियोगिता
पिथौरागढ़। विजय दिवस पर एनवाईके ने चित्रकला प्रतियोगिता कराई जिसमें निधि पाठक प्रथम, तमन्ना द्वितीय, रेनू सुयाल तृतीय रहीं। एनवाईके की स्वयं सेवक तनुजा खाती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर हिम फाउंडेशन के निदेशक एनबी सिंह, प्रवीन सिंह, कंचन उप्रेती, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
शहीद स्मारक पर स्थापित राइफल देख गौरवान्वित हुए पूर्व सैनिक
पिथौरागढ़। उल्का देवी मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर राइफल स्थापित कर दी गई है। चार फुट लंबी लकड़ी और लोहे से बनी राइफल को मध्य प्रदेश के मऊ से मंगाया गया था। विजय दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे पूर्व सैनिक स्थापित राइफल देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। मयूख भट्ट ने कहा कि राइफल देखकर सभी पूर्व सैनिक और शहीदों के परिजन स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राइफल स्थापित करने के लिए पूर्व जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के सभी वीरों की गाथा की जानकारी देने के लिए एक संग्रहालय और फोटो गैलरी भी स्थापित की जानी चाहिए। संवाद

विजय दिवस पर पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हर सिंह को चेक प्रद?

विजय दिवस पर पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हर सिंह को चेक प्रद?- फोटो : PITHORAGARH

विजय दिवस पर पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र के खेल मैदान में बैंड की धुन प्रस्तुत करते सेना के जवान। ?

विजय दिवस पर पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र के खेल मैदान में बैंड की धुन प्रस्तुत करते सेना के जवान। ?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed