फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   market

थल बाजार बंद, विधायक और बीडीओ का पुतला फूंका

Wed, 16 Sep 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Sep 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन

थल के खेल मैदान के समतलीकरण, चौड़ीकरण और दीवार निर्माण का काम करने के बाद भी भुगतान न होने से नाराज कस्बे के लोगों ने बुधवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक नारायण राम आर्य और बेड़ीनाग के बीडीओ का पुतला फूंका। लोगों ने कहा कि पहले फील्ड के सौंदर्यीकरण के नाम पर विधायक निधि से तीन लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी, लेकिन अब भुगतान में अड़ंगा लगाया जा रहा है। थल के लोगों का कहना है कि यहां पर फील्ड के जरूरत है और सभी लोग फील्ड को बेहतर बनाने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने कहा कि एक वर्ष पहले विधायक नारायण राम आर्य ने अपनी निधि से तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। इस राशि से सभी की सहमति से खेल मैदान का समतलीकरण, चौड़ीकरण और सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया गया। काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन ब्लाक कार्यालय से भुगतान में अड़ंगा लगाया जा रहा है। ब्लाक कार्यालय से लोगों को यह समझाया गया है कि विधायक निधि का यह पैसा फील्ड के लिए नहीं मिला था। इसकी मद भिन्न हो जाने से भुगतान संभव नहीं है। अब काम पूरा कर चुके लोगों के सामने बड़ी समस्या आ गई है। युवा समाजसेवी गजेंद्र सिंह गंगू का कहना है कि विधायक ने क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। यदि तत्काल भुगतान नहीं किया गया तो चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान यूकेडी केंद्रीय संगठन मंत्री सलीम अहमद, सुनील सत्याल, सुनील नाथ, अर्जुन रावत, बलवंत सत्याल, महिराज भैंसोड़ा, हयात सिंह, हरीश जोशी, गोविंद भट्ट, संजय जोशी, जगदीश पाठक, नवीन कार्की, भूपेंद्र पांगती, अनिल कार्की, कमल चन्याल, दामोदर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन




मेरा काम सिर्फ धन मंजूर कराना :आर्य
क्षेत्रीय विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि उनका काम सिर्फ विकास के लिए धन मंजूर करना है। धन मंजूर कराने के बाद काम की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की होती है। थल के फील्ड का भुगतान किन कारणों से नहीं हो रहा है इसका जवाब ब्लाक कार्यालय ही दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फील्ड के लिए मंजूर नहीं है पैसा : बीडीओ
बेड़ीनाग के बीडीओ एसएस दरियाल ने कहा कि विधायक निधि का यह पैसा फील्ड के चौड़ीकरण और समतलीकरण के लिए मंजूर नहीं है। यह पैसा सांस्कृतिक मंच के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत है। अब यदि फील्ड का समतलीकरण और चौड़ीकरण हो गया है तो धनराशि को इस मद में ट्रांसफर करने की कार्रवाई करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed