फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many villagers stood boycott

चुनाव बहिष्कार पर अडिग कई गांवों के लोग

Sat, 28 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Many villagers stood boycott
चुनाव बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

चुनाव की तैयारी में जुटे प्रशासन के पास कई गांवों से मतदान बहिष्कार की सूचना पहुंचने से अब एक नई उलझन पैदा होने वाली है। हालांकि चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर चुके गांवों और समूहों को मनाने की भी कोशिश की जा रही है। चुनाव बहिष्कार करने वालों के मुख्य मुद्दे सड़क और पेयजल ही हैं।

विज्ञापन


प्रशासन के पास जो सूचना है, उसमें गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के चौड़मन्या के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। इसी तरह नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ के रिटायर्ड कर्मचारियों ने पेंशन और ग्रेच्युटी के भुगतान की मांग को लेकर वोट न डालने संबंधी पत्र प्रशासन को सौंपा है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में ही तोराथल, खितोली, लोथी, बोकल, कट्या गांव के लोगों ने भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार का फैसला लिया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुवाकोट के अंतर्गत गढ़वालखोला गांव के लोगों ने पेयजल समस्या हल करने की मांग को लेकर पहले ही चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। धारचूला विधानसभा क्षेत्र में हरकोट, मालूपाती, रीठा, मटेना, पापड़ी, क्वीरीजिमिया गांव के लोग और गंगोलीहाट के भामा, जाखनीउप्रेती, पाभै, मड़कनाली गांव के लोग सड़क सुविधा की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वीरीजिमिया गई टीम बैरंग लौटी
मुनस्यारी। मुनस्यारी के क्वीरीजिमिया गांव के लोगों के मतदान बहिष्कार के ऐलान के बाद पिछले हफ्ते जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी के निर्देश पर प्रशासन की टीम गांव के लोगों से वार्ता को गई थी, लेकिन गांव के लोगों ने सड़क की सुविधा देने के लिए लिखित में आश्वासन मांगा। काफी समझाने के बाद भी गांव के लोग नहीं माने। बाद में बीडीओ ने धारचूला के रिटर्निंग अफसर को यह सूचना दे दी कि क्वीरीजिमिया के लोग चुनाव बहिष्कार पर अडिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed