फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many tests including liver, kidney started in Bankot Hospital

Pithoragarh News: बनकोट अस्पताल में लीवर, किडनी सहित कई जांचें शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Many tests including liver, kidney started in Bankot Hospital
एलोपैथिक अस्पताल बनकोट। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। एलोपैथिक अस्पताल बनकोट में तकनीशियन की नियुक्ति होने के बाद लीवर, किडनी समेत कई जांचें शुरू हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। अब लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बनकोट क्षेत्र में अब तक खून की जांच की सुविधा नहीं थी। इस कारण लोगों को विभिन्न बीमारियों में जांच के लिए बेड़ीनाग सीएचसी या जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब अस्पताल में कंपलीट ब्लड काउंट, लीवर फंक्शनल, किडनी फंक्शनल, शुगर, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, एंटी बॉडी, ऑल हार्मोन, एंटीजन, कैल्शियम, यूरिन सहित कई अन्य जांचें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

लोगों ने जांच शुरू कराने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और अस्पताल प्रभारी डॉ.अमित कुमार पंत का आभार जताया है। अभिनेष बनकोटी, रज्जा बनकोटी, दिनेश बनकोटी, रविंद्र बनकोटी, सूरज बनकोटी, शिवनाथ बनकोटी, उमेद बनकोटी ने जांच की सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए सरकार से अन्य सुविधाएं भी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed