{"_id":"5a25872b4f1c1bc5758b6f65","slug":"many-atms-empty-in-pithoragarh-people-get-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कई एटीएम खाली, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कई एटीएम खाली, लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एटीएम के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बैंकों में एक बार फिर नकदी का संकट पैदा हो गया है। बैंकों से भुगतान पाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के अधिकांश एटीएम में भी पैसा नहीं है। पिछले साल नवंबर में हुई नोटबंदी की जैसी स्थिति सामने आने से लोग परेशान हैं। शादी के सीजन में लोगों को जरूरत के मुताबिक पैसा नहीं मिल पा रहा है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि मांग के अनुसार बैंकों में कैश नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण यह समस्या पैदा हुई है।
नगर क्षेत्र में अकेले एसबीआई के 14 एटीएम लगे हैं। इसमें से सात एटीएम का संचालन बैंक खुद करता है, जबकि सात एटीएम में कैश डालने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास हैं। सोमवार को एसबीआई के सिर्फ दो एटीएम से ही रुपये निकल रहे थे। एसबीआई के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये तो थे, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को कई घंटे लाइन में लगना पड़ा। अन्य छोटे और निजी बैंकों के पास भी कैश की कमी होने लगी है।
एसबीआई के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरि ने बताया कि एसबीआई को कैश कानपुर से मिलता है, लेकिन पिछले कुछ समय से कैश नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल काम चलाने के लिए अन्य बैंकों से कैश की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि नकदी की कमी से बैंकों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी स्थिति खराब होने लगी है। ग्रामीण अंचलों के एटीएम में पैसा समाप्त हो चुका है और भुगतान प्राप्त करने में लोगों को कठिनाई हो रही है।