फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mansarovar Yatra... First batch of 49 pilgrims reaches Tanakpur; welcomed with tilak

Pithoragarh News: मानसरोवर यात्रा... 49 यात्रियों का पहला जत्था टनकपुर पहुंचा, तिलक से स्वागत

Sat, 04 Jul 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mansarovar Yatra... First batch of 49 pilgrims reaches Tanakpur; welcomed with tilak
टनकपुर(चंपावत)। सनातन धर्म की पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे के 49 सदस्यों के टनकपुर टीआरसी पहुंचते ही माहौल शिवमय हो गया। यात्रियों का छोलिया नृत्य, तिलक और फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दल में पंजीकृत 51 पर दो यात्री नहीं आ सके। दल में 15 महिला और 34 पुरुष यात्री शामिल हैं। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी और रविवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

अधिकांश यात्री पहली बार यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि भोले ने बुलाया और चले आए हैं। देवभूमि के कण-कण में भगवान हैं। उत्तराखंड का भी एक यात्री शामिल है। रविवार की शाम को रुद्रपुर से यात्रियों का पहला जत्था टीआरसी पहुंचते ही देवभूमि की परंपरा के अनुरूप तीर्थयात्रियों का छोलिया नृत्य, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रथम दल की लायजनिंग अधिकारी वंदना चौधरी ने बताया कि प्रथम दल में 51 सदस्य पंजीकृत थे, लेकिन इनमें डॉ. अरुण और राजेंद्र कुमार शामिल नहीं हो पाए हैं। दल में उनके साथ लायजनिंग अधिकारी ऋषभ देव के साथ कुल 49 यात्री शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के 2, दिल्ली 7, गुजरात 3, हरियाणा 3, झारखंड 1, कर्नाटक 2, मध्यप्रदेश 1, महाराष्ट्र 9, राजस्थान 12, तमिलनाडु 2, तेलंगाना 1, उत्तर प्रदेश 5, उत्तराखंड 1 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सायंकाल सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह दल देश की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता एवं भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करता है। दल में राजस्थान सबसे बुजुर्ग 8 वर्षीय पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सबसे युवा गुजरात के 21 वर्षीय हरिकृष्णा हैं।
यात्रा के प्रति श्रद्धा और उत्साह हर आयु वर्ग यात्रियों में साफ नजर आई। रविवार को सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री धामी शारदा पर्यटक आवास गृह में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर केएमवीएन के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


आठवीं बार राजस्थान से आया हूं, सनातन को समर्पित जीवन : अनिल

संवाद न्यूज एजेंसी टनकपुर(चंपावत)। पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया है। इसमें शामिल 49 यात्रियों में से 48 पहली बार यात्रा पर हैं। जयपुर के सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी अनिल कुमार जैन आठवीं बार इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आते ही आध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास होता है। गुजरात की शिल्पा अपने बेटे हरी कृष्णा के साथ पहली बार यात्रा पर हैं। हरी कृष्णा ने इसी वर्ष बी-टेक किया है। मां-बेटे ने कहा कि भोले ने बुला ही लिया। हैदराबाद के 65 वर्षीय गोपी कृष्ण भी इस जत्थे में हैं। वे सेवानिवृत्त सॉफ्टवेयर अभियंता हैं और सनातन धर्म के प्रति समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed