{"_id":"c19e8dd2b5e836bb22db632ce1b4476f","slug":"manmohan-lalana-my-ri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी री मनमोहन ललना, मधुवन के कब आओगे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी री मनमोहन ललना, मधुवन के कब आओगे..
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Feb 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में महिला होली के कार्यक्रम होने लगे हैं। शुक्रवार को घंटाकरण में हुई महिला होली में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली गीत पेश किए। हर मोहल्ले में महिलाओं की अलग अलग होली टीमें बनी हुई हैं। एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में यह टीमें जाती रहती हैं। आज आयोजित महिला होली कार्यक्रम में महिलाओं ने ‘मेरी री मन मोहन ललना, मधुवन से कब आओगे, तेरो देवरा बनिज गयो है, सौदा क्या क्या लाओगे, जो ल्यावे मेरे सिर को डडिया, सो मेरे मन भावोगे, जो ल्यावे मेरे माथे की बिंदिया, सो मेरे मन भावोगे, जो ल्यावे मेरे नाक की नथुली, सो मेरे मन भावोगे’। गीत पर खूब मस्ती की।
इसके अलावा नृत्य का कार्यक्रम भी हुआ। ‘आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बरजोरी रे रसिया’ गीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने हर मोहल्ले में घरों में होली के कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली है। छरड़ी तक यह कार्यक्रम चलते रहेंगे। इधर, ग्रामीण अंचलों में अभी होली का रंग नहीं पड़ा है। रंगभरनी एकादशी को रंग पड़ेगा। उसके बाद गांवों में भी होली की धूम शुरू हो जाएगी। उधर, गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में कल रात भक्ति पर आधारित होली गीत प्रस्तुत किए गए। महाकाली मंदिर में चीर बंधन हो गया है। की अपील की है।