फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Manju is promoting traditional dress Pichhori

Pithoragarh News: पारंपरिक परिधान पिछौड़ी को बढ़ावा दे रही हैं मंजू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Manju is promoting traditional dress Pichhori
मंजू।
पिथौरागढ़। लोहाघाट के डेंसली गांव की बेटी और गंगोलीहाट के चहज गांव की बहू मंजू टम्टा देहरादून में उत्तराखंडी परिधान पिछौड़ा को बढ़ावा दे रही हैं। वर्तमान में उनके इस आधुनिक डिजायन के परिधान में 30 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

परंपरा और संस्कृति के संरक्षण एवं पारंपरिक परिधान पिछौड़ी को बढ़ावा देने के लिए मंजू ने वर्ष 2019 में पहाड़ी ई कार्ट इंटरप्राइजेज की स्थापना की। वह बताती हैं कि शुरूआत में कच्चा माल मिलना और कारीगरों के अभाव की समस्या रही। उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को अपने स्टार्टअप से जोड़ा। महज पांच वर्ष में ही उन्होंने पहाड़ी ई कार्ट को एक ब्रांड के रूप में स्थापित कर दिखाया। मंजू की इस सफलता से उन्हें विभिन्न मंचों से सम्मानित किया गया है। परंपरा और संस्कृति के प्रति उनकी अगाध आस्था ने परंपरागत परिधान पिछौड़ी को नए आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। बद्रीश पिछौड़ी को विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लांच किया था।
विज्ञापन


बाक्स
महिलाओं को भा रही है बद्रीश पिछौड़ी
पिथौरागढ़। पहाड़ी ई कार्ट की ओर से बद्रीश पिछौड़ी तैयार की जाती है जो महिलाओं को काफी भा रही है। इस पिछौड़ी में जरी बार्डर के साथ सदा स्वागिण रै लिखा गया है। इसमें भगवान बद्रीनाथ को पहनाए जाने वाले वस्त्र के छोटे से अंश का प्रयोग प्रसाद मानकर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
कई वैरायटी में है उपलब्ध

पिथौरागढ़। पहाड़ी ई कार्ट ने पिछौड़ी को नए आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया है। इनमें ब्राइडल डिजाइनर पिछौड़ी, बद्रीश स्टॉल्स, बद्रीश गढ़वाली चुन्नी, विंटर वेलवेट स्टॉल्स, स्कार्फ, ब्राइडल वेलवेट शॉल, पिछौड़ी थालपोश, देवी आसन, पोटली बैग्स पहाड़ी टोपी, ऐपण स्टॉल, ऐपण करवाचौथ सेट आदि हैं। जी 20 सम्मेलन में पहाड़ी पोटली बैग को 36 देशों के मेहमानों को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। विदेशी मेहमानों ने भी इस बैग की खुले दिल से तारीफ की। संवाद


बाक्स
विदेशों से भी आ रहे हैं आर्डर
पिथौरागढ़। पहाड़ी ई कार्ट की संस्थापक मंजू टम्टा बताती है कि राजस्थान और एमपी की महिलाओं की मांग पर बद्रीश पिछौड़ी और चुन्नी को राजस्थानी ओढ़नी स्टॉइल में तैयार किया गया है। इसे जल्द बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, बेंगलुरु, अंडमान और निकोबार, बंगाल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश के साथ ही अमेरिका, माॅरीशस, दुबई और ऑस्ट्रेलिया से भी ऑनलाइन आर्डर मिल रहे हैं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed