{"_id":"603153108ebc3ee92b275a57","slug":"maneater-leopard-of-bajet-pithoragarh-news-hld415533054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजेत में महिला को मारने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजेत में महिला को मारने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित
विज्ञापन
Maneater Leopard of Bajet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। बजेत गांव में कलावती देवी को मारने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों को रात के समय कापड़ी गांव और ख्वातड़ी में तेंदुआ दिखा। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कापड़ीगांव और बजेत के बीच गधेरे में पिंजरा भी लगा दिया है।
एसडीओ नवीन पंत ने बताया कि महिला को मारने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दिन रात पूरे क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।
उन्होंने बताया कि देर रात कापड़ी गांव में तेंदुए के दिखने की सूचना ग्रामीणों ने दी इसके बाद टीम मौके को रवाना हुई तो टीम का ख्वताड़ी और बजेत गांव के बीच तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र में लोग तेंदुए की दहशत से परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र मारने की अपील की है। वन रेंजर पूरन देऊपा का कहना है कि तेंदुए को मारने के लिए शिकारी से संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही शिकारी को बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवार को दी 25 हजार आर्थिक सहायता
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने बजेत गांव जाकर कलावती देवी के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए के आतंक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
इसके बाद भी वन विभाग मौन बैठा है। उन्होंने कहा कि इस बीच वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए के नाम पर कई तेंदुओं को मौत के घाट उतार दिया है। जो तेंदुआ असल में आदमखोर है वन विभाग उसे नहीं मार पाया है। उन्होंने वन विभाग से आदमखोर को चिह्नित कर मारने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।