{"_id":"5da354958ebc3e93c8166cd6","slug":"man-died-after-falling-from-the-hill-pithoragarh-news-hld3602705180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिरकांडा में पहाड़ी से गिरकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिरकांडा में पहाड़ी से गिरकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
आनंद का फाइल फोटो।
पिथौरागढ़/झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के मजिरकांडा गांव में एक व्यक्ति पहाड़ी से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय उसने घाट के पास दम तोड़ दिया।
मजिरकांडा के लेक निवासी आनंद भट्ट (42) पुत्र स्व. देवीदत्त भट्ट शनिवार की शाम पांच बजे हाथ से खींचने वाले टैक्टर को मजिरकांडा से अपने गांव लेकर ले जा रहा था। मजिरकांडा से आगे कुछ दूरी पर उसका संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत 108 सेवा को फोन किया। परंतु 108 उपलब्ध न होने पर ग्रामीण घायल को टैक्सी कर जिला अस्पताल लाए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रात में 9.30 बजे आनंद ने घाट के पास दम तोड़ दिया।
युवक के परिवार में मां, पत्नी, तीन लड़कियां और एक लड़का है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से सभी सदमे में हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मजिरकांडा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र आर्या ने प्रशासन से युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।