फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Man died after being buried under debris when his house collapsed due to a landslide in Rasgadi Askot

Uttarakhand: अस्कोट के रसगाड़ी में भूस्खलन से मकान ध्वस्त, मलबे में दबकर युवक की मौत

Fri, 28 Nov 2025 02:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:35 PM IST
सार

अस्कोट के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। भीतर सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। 

विज्ञापन
Man died after being buried under debris when his house collapsed due to a landslide in Rasgadi Askot
भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। भीतर सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। राजस्व की टीम ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के चार बजे हुई। रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से नीचे बना ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिर गई और पहाड़ी से निकला मलबा और बोल्डर दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया। भीतर सो रहा ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया। परिजनों के लिए भारी मात्रा में डंप मलबे को हटाना असंभव था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मलबा हटाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
युवक भुवन जोशी की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने बताया कि घर के ऊपर बनी सिंचाई गूल के क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय से पानी का रिसाव हो रहा था जो भूस्खलन का कारण बना है। तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed