मल्लिकार्जुन के अजय, केवी के मनीष ने किया जिला टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल के अजय कन्याल और केंद्रीय विद्यालय के मनीष पीएम ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इनका प्रदेश में छठा स्थान है। अजय ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए हैं। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) की वेदांगिनी बिष्ट और द एशियन एकेडमी के अभय चिलकोटी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनका प्रदेश में 9वां स्थान है। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के राहुल बरोलिया और केंद्रीय विद्यालय की मनीषा चुफाल 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। न्यू बियरशीबा स्कूल के नितिन पांडेय 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में चौथे स्थान पर रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
परीक्षा परिणाम जानने के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता थी। सुबह 11 बजे बाद जैसे ही परीक्षा परिणाम नेट पर आया, परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी। बेहतर परीक्षा परिणाम की खुशी में विद्यार्थियों ने स्कूलों में जश्न मनाया। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई गई।
मल्लिकार्जुन के अजय गणित में लाए 100 अंक
मल्लिकार्जुन स्कूल जिला और स्कूल टॉपर अजय कन्याल ने गणित में 100 में से 100 अंक लाकर इतिहास रचने का काम किया। अजय अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर में 97, भौतिक विज्ञान में 95 अंक लाए। 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ चंद्रभूषण स्कूल में दूसरे स्थान पर रहे। सौरभ पांडेय, निधि पांडेय, गौरव जोशी 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दीक्षा फर्त्याल ने 92 प्रतिशत, योगेश तिवारी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के चेयरमैन रघुवर दत्त जोशी, प्रबंधक रचना जोशी, प्रधानाचार्य रिचा पंत, अकादमिक समन्वयक राजेश्वरी शर्मा ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों को बधाई दी।
केवी के मनीष तीन विषयों में 98-98 अंक लाए
जिला टॉपर केंद्रीय विद्यालय (केवी) के मनीष पीएम तीन विषयों में 98, दो विषयों में 96 प्रतिशत अंक लाए हैं। 95 प्रतिशत अंकों के साथ मनीषा चुफाल स्कूल में दूसरे स्थान पर रहीं। 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियंका मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। शालिनी वर्मा ने 92.8, मनीषा प्रसाद ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। मनीष पीएम के जिला टॉपर बनने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।