{"_id":"6197ee31cbd71100537043f8","slug":"mallikarjun-mahotsava-in-askot-pithoragarh-news-hld4450861173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट मल्लिकार्जुन महोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट मल्लिकार्जुन महोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
अस्कोट महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव की दूसरी रात सोमेश्वर के कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सोमनाथ म्यूजिकल ग्रुप की हारमोनियम, ढोलक, हुड़के की थाप पर दर्शकों ने काफी प्यार लुटाया। देर रात तक कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग जुटे रहे।
मुख्य अतिथि धारचूला विधायक हरीश धामी ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अपने संसाधनों के दम पर इतना बड़ा आयोजन करना समिति के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। सभी ने इसमें सहयोग करना चाहिए। समिति के संरक्षक वीरजंग पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यादेशक आरसी पाल और देवेंद्र बसेड़ा ने शुक्रवार को 100 मीटर दौड़ को रवाना किया। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन महोत्सव समिति की ओर से किया गया।
100 मीटर दौड़ में रवि कुमार, ज्योति, पवन सिंह, प्रिया पाल, हर्षित कुमार, 200 मीटर में प्रियांश भंडारी, प्रिया पाल, लोकेश बोरा, 800 मीटर में अनूप कुमार, प्रिया पाल, 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार, कुर्सी दौड़ में हिमांशु कुमार, भावना बसेड़ा, रमेश प्रसाद, धामी प्रथम स्थान रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर तनुज पाल, रवींद्र पाल, खड़क सिंह भंडारी, गणेश भट्ट, गोविंद भंडारी, दिनेश पाल, जतिन पाल, गौरव लुंठी आदि रहे।
विज्ञापन
आरंभ स्टडी सर्कल ने लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
अस्कोट (पिथौरागढ़)। आरंभ स्टडी सर्कल ने आईटीबाई मैदान में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। इसमें सभी नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने शिरकत की। प्रदर्शनी में पहाड़, साहित्य उपक्रम, नवारुण, संवाद, वाग्देवी, राजकमल, सेज प्रकाशनों की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। लोगों के बीच उत्तराखंड केंद्रित साहित्य के प्रति खास रुचि थी, इनमें शेखर पाठक की किताब हरी-भरी उम्मीद और त्रेपन सिंह चौहान की हे ब्वारी और यमुना भी शामिल रही।
बच्चों के विशेष स्टाल में प्रथम और एकलव्य प्रकाशन की बाल साहित्य संबंधी पुस्तकें आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी के संयोजक शिवम ने कहा कि आरंभ की ओर से आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों के तक लोगों तक साहित्य पहुंचाना, पढ़ने, लिखने, सोचने, समझने की आदत का विकास करना है। कुंवर रविंद्र ने अनेकों कवियों की कविताओं के लिए बनाए गए कविता पोस्टरों की अलग से प्रदर्शनी भी लगाई।