{"_id":"621a7334cddd33068f3dc7cd","slug":"mallikarjun-club-wins-cricket-trophy-pithoragarh-news-hld454884641","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
अस्कोट में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गय?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने जीत लिया है। फाइनल में उसने ओगला की टीम को 28 रनों से मात दी। इस दौरान विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
स्थानीय आईटीआई मैदान में खेले गये फाइनल मुकाबले में मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। जीवन मेहता ने 60 रन और धर्मेंद्र ने 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर ओगला की टीम 15 ओवर में 178 रन ही बना सकी। ओगला के सोनू ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। एमसीसी के गेंदबाज चंदन मेहता ने चार विकेट लिए। मुख्य अतिथि डीडीहाट की नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये की नकद राशि, चैंपियन ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार की नकद पुरस्कार राशि के साथ उपविजेता ट्रॉफी सौंपी।
जीवन मेहता मैन ऑफ द सीरीज, चंदन मेहता मैन ऑफ द मैच, धर्मेंद्र खोलिया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सोनू सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। महेंद्र जेठी और प्रभाकर पंत निर्णायक रहे। गौरव लुंठी, राजनारायण धामी, मनोज लुंठी ने आंखों देखा हाल सुनाया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने संचालन किया। आयोजक मंडल के संयोजक मनोज लुंठी ने सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, दीवान शाही, युवराज कन्याल, कमलेश पुजारी, नेहा कन्याल, ललित पाल, प्रकाश पाल, अनूप लुंठी, दिनेश जोशी, नारायण कुंवर आदि मौजूद रहे।