फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mallidhara-Jogudha water planning issue in this election

मल्लीधारा-जोग्यूड़ा पेयजल योजना इस चुनाव में भी मुद्दा

Wed, 25 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 25 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mallidhara-Jogudha water planning issue in this election
थल में प्रदूषित हो चुका पानी का स्रोत - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई चुनावों में मुद्दा रही मल्लीधारा-जोग्यूड़ा (पार बाजार) पेयजल योजना इस चुनाव में भी मुद्दा ही दिखाई दे रही है। 25 साल पुरानी इस योजना से शुद्ध पानी पिलाने की जनता की मांग पर न राजनेताओं ने ध्यान दिया, न सरकारी तंत्र की नींद टूटी। हालात यह है कि लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


थल कस्बे के पार बाजार वाले इलाके को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 1980-81 में बनी पेयजल योजना से लोगों को वर्षों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पिछले पांच साल से गंदे की समस्या में इजाफा हुआ है। स्रोत को खुला छोड़ दिया गया है। स्रोत की सफाई न होने से पानी के साथ कीचड़ भी लोगों को सप्लाई हो जाता है। स्थानीय लोग पिछले कई चुनावों से जलस्रोत को साफ रखने की मांग हुकमरानों और सरकारी तंत्र से कर रहे हैं, लेकिन लोगों को साफ और स्वच्छ पानी पिलाने की दशा में कदम नहीं उठाए गए। लोगों में इसको लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन


स्रोत की सफाई नहीं की जाती 
व्यापारी दामोदर लोहनी कहते हैं कि जल संस्थान कभी भी स्रोत की सफाई नहीं करवाता। लोगों को कीचड़, गंदगीयुक्त पानी की सप्लाई की जा रही है। इसका संज्ञान लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा
ग्रामीण सतीश चंद्र कहते हैं कि गंदा पानी पिलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभाग की लापरवाही बीमारियों को आमंत्रण दे रही है।

स्रोत की सफाई की जाएगी। लोगों को साफ पानी मिले, इसके इंतजाम किए जाएंगे। -गजेंद्र सिंह मनौला, अवर अभियंता जल संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed