फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make parking

पिथौरागढ़ में पार्किंग के शुरू नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Make parking
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर की दो पार्किंग अभी तक शुरू नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने पार्किंग को शुरू करने की मांग को लेकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र पार्किंग का शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में जिला अस्पताल के पास निर्माणाधीन पार्किंग के पास एकत्र हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार पार्किंग को शुरू करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों खर्च कर अस्पताल के सामने पार्किंग का निर्माण शुरू किया। लेकिन भाजपा की सरकार अभी तक जनहित की इन योजनाओं को शुरू नहीं करवा सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है। पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि जब केंद्र, राज्य एवं नगर पालिका में तीनों जगह भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। इसके बाद भी अभी तक पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं होना सरकार की नाकामी है। यूथ कांग्रेेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी एवं चंचल बोरा ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता अभिषेक बोरा एंव पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी ने भी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए शीघ्र पार्किंग शुरू करने की मांग की है। प्रदर्शन में गोपाल दत्त सती, जैक धामी, पंडित रमेश पुनेड़ा ,कुंवर बोरा,जगदीश कुमार, जगदीश बिष्ट ,प्रशांत कुमार ,जैक धामी ,राहुल लुंठी, निशिथ जोशी ,राजेश शर्मा, नितेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed