Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make every effort to free the villagers from panic: CCF

ग्रामीणों को दहशत से मुक्त कराने के हरसंभव प्रयास करें : सीसीएफ

Tue, 30 May 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Make every effort to free the villagers from panic: CCF
गंगोलीहाट के गितोड़ तोक में डीएफओ से जानकारी लेते सीसीएफ पीके पात्रो। संवाद
पिथौरागढ़। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) कुमाऊं पीके पात्रो ने गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती गांव के गितोड़ तोक का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों से तेंदुए के हमले और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही अधीनस्थों से ग्रामीणों को दहशत से मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कैमरा ट्रैप भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीसीएफ ने प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दोगड़े के साथ मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। बता दें कि जाखनी उप्रेती गांव में तेंदुए ने 24 मई को एक चार वर्षीय बालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में हायर सेंटर ले जाते समय बालक ने लोहाघाट में दम तोड़ दिया। इससे पूर्व भी तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

इन दो घटनाओं के बाद वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन दिन पूर्व जाखनी उप्रेती के गितोड़ तोक में दो पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही तेंदुए की निगहबानी के लिए छह कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। 20 वन कर्मियों की टीम रेंजर मनोज सनवाल के नेतृत्व में गश्त कर रही है। सीसीएफ पीके पात्रो ने टीम से तेंदुए की गतिविधि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ से कहा कि अपनी ओर से कोई कमी न छोड़े। तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। कहा कि यदि आवश्यकता पड़ती है तो और अधिक कैमरा ट्रैप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
पिथौरागढ़। सीसीएफ पीके पात्रो ने जाखनी उप्रेती गांव के ग्रामीणों से भी वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और घरों के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करने को कहा। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को अकेले में आवाजाही करने से बचने की सलाह दी। कहा कि तेंदुए को पकड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद


----
जाखनी उप्रेती के लोगों को तेंदुए के पकड़ने जाने का इंतजार
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जाखनी उप्रेती गांव में तेंदुए के खौफ से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें अब तेंदुए के पकड़े जाने का इंतजार है। तेंदुए का डर इतना है कि महिलाएं खेतों में काम नहीं कर पा रही हैं और जंगल से मवेशियों का चारा लाने से घबरा रही हैं। बच्चे घरों में कैद हैं उन्हें पढ़ाई की चिंता के साथ ही तेंदुए के पकड़े जाने का इंतजार है। लोग रोजमर्रा के काम को छोड़कर तेंदुए के पकड़े जाने या मारे जाने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। संवाद
कोट
तेंदुए के खौफ के कारण लोग दिन में घर से निकलने से कतरा रहे हैं। लोगों का जीवन घरों में कैद होकर रह गया है। विभाग को तेंदुए को मार देना चाहिए। - निशा भंडारी, प्रधान, जाखनी उप्रेती।
30पीटीएच05पी।
--
तेंदुए के दो बच्चों पर हमला करने के बाद में हर कोई डरा सहमा है। हर किसी को तेंदुए के पकड़े जाने या मारे जाने का इंतजार है। - पुष्कर सिंह, पूर्व प्रधान, जाखनी उप्रेती।
30पीटीएच06पी।
--

तेंदुए के हमले के बाद एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरी बच्ची भी सहमी हुई है। वन विभाग और शासन को अति शीघ्र इसका हल निकालना चाहिए। - चंचल सिंह भंडारी, युवक मंगल दल अध्यक्ष, जाखनी उप्रेती।

30पीटीएच07पी।
--
तेंदुए के खौफ से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हर वक्त छोटे से लेकर बड़ों को डर लगा रहता है। ग्राम पंचायत के साथ ही अन्य गांव के लोगों में भी डर का माहौल है। - ममता देवी, वार्ड मेंबर।

30पीटीएच08पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed