Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make efforts to increase the income of women: Governor

महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए करें प्रयास : राज्यपाल

Sun, 28 May 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Make efforts to increase the income of women: Governor
राज्यपाल को नारायण आश्रम का मॉडल भेंट करतीं डीएम रीना जोशी। संवाद
पिथौरागढ़ध/मुनस्यारी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) जनपद भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को मुनस्यारी पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले। उन्होंने समूह की महिलाओं से उनकी आय के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए कि महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए और प्रयास किए जाएं। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को स्थानीय खाद्य उत्पादों सहित अंगूरा खरगोश के ऊन से बनी पश्मीना शॉल, नारायण आश्रम का काष्ठ कला मॉडल और कालीन भेंट की।
विज्ञापन

राज्यपाल कालीन व्यवसाय कर रही प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने समूह को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। राज्यपाल ने डीएम रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी और एसडीएम से विकासपरक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास की संभावनाएं, चुनौतियों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीएम से कहा कि समय-समय पर भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रेडक्राॅस के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर भी सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश पुलिस व जिला प्रशासन को दिए। इस मौके पर एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम दिवेश शाशनी व अनिल शुक्ला, सीओ आईटीबीपी 14 बटालियन हरेंद्र सिंह चौहान समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित हुए राज्यपाल
मुनस्यारी। राज्यपाल ने कहा कि जनपद में आध्यात्मिक, साहसिक और प्रकृति पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद में पर्यटन को विकसित करें। पर्यटक कैसे आकर्षित हों इसके लिए प्लान बनाएं। उन्होंने डीएम रीना जोशी ने वाइब्रेंट विलेज, आदि कैलाश, लिपुलेख क्षेत्र के विकास को किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान शिव एवं देश के सीमा क्षेत्रों के लिए अलग ही आस्था रखते हैं।
राज्यपाल ने केदारनाथ और बदरीनाथ के मॉडल का अध्ययन कर आदि कैलाश क्षेत्र के विकास का मास्टर प्लान बनाने को भी कहा। राज्यपाल मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत ही प्रभावित हुए। कहा कि मुनस्यारी बेहद सुंदर जगह है। मानसखंड में मुनस्यारी एक ऐसी जगह है जो टूरिज्म का बहुत बड़ा हब बन सकता है। मुनस्यारी के नागरिक अलग-अलग तरह की विशेषताएं रखते हैं। यहां के लोगों में उत्पादक क्षमता हैं। कहा कि यहां के लोग प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर भी देश के अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्यपाल ने परिवार सहित पुन: मुनस्यारी आने की इच्छा भी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को मुनस्यारी क्षेत्र की सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। संवाद

बाक्स
आईटीबीपी जवानों का हौसला बढ़ाया
मुनस्यारी। राज्यपाल ने आईटीबीपी गेस्ट हाउस में जवानों से भेंट की। उन्होंने जवानों से परिचय लिया। साथ ही अपने सेवाकाल के अनुभव एवं घटनाएं जवानों के साथ साझा कीं। राज्यपाल ने आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पर देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed