फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make better plans for the regeneration of Yakswati river: Ranjit Sinha

यक्षावती नदी के पुर्नजीवन के लिए बेहतर प्लान बनाए वन विभाग व अन्य रेखीय विभाग - रंजीत सिन्हा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Make better plans for the regeneration of Yakswati river: Ranjit Sinha
प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा रई जलागम और मड़ खड़ायत क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की रईगाड़ (यक्षवती नदी) के पुनर्जीवन को मूर्त रूप देने के लिए प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने रई जलागम और मड़ खड़ायत क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि नदी पुनर्जीवन परियोजना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए वन विभाग और अन्य रेखीय विभाग मिलकर बेहतर प्लान बनाए। उन्होंने इस कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रभारी सचिव ने एडीएम आरडी पालीवाल को नोडल अधिकारी नामित किया। प्रभारी सचिव ने समय-समय पर इस परियोजना कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले ऊपरी भू-भाग में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराए जाएंगे। डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि क्षेत्र का सीमांकन करने के बाद ड्रोन कैमरे के माध्यम से नक्शा तैयार किया जाएगा। विभिन्न नाले-गधेरों, अन्य क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया है इसके लिए संबंधित विभाग की लक्ष्य देने के साथ ही जिम्मेदारी तय की गई है। इस मौके पर एसडीएम तुषार सैनी, उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, ईओ मनोज दास समेत समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed