फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Major roads of Pithoragarh to be lit with LED bulb

एलईडी बल्ब से जगमगाएंगे पिथौरागढ़ के प्रमुख मार्ग

Fri, 22 Dec 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Major roads of Pithoragarh to be lit with LED bulb
पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम में हाइमास्ट की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

नगर के प्रमुख मार्ग जल्दी ही एलईडी बल्ब की रोशनी से जगमगाने लगेंगे। नगरपालिका ने घंटाकरण से वरदानी मंदिर तक और सिल्थाम से भाटकोट तक सड़क के किनारे एलईडी बल्ब लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नगर क्षेत्र में जो हाइमास्ट लाइट खराब पड़ी हैं उनकी मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। नए साल पर लोगों को नगर के भीतर और हर रास्ते पर बेहतरीन रोशनी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र में घंटाकरण से वरदानी मंदिर तक एवं सिल्थाम से भाटकोट तक सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। इस सड़क पर अब नए एलईडी बल्ब लगाने की तैयारी कर दी गई है। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल दस हाइमास्ट लगे हैं। इनमें से कुछ के खराब होने की शिकायत मिलने के बाद शुरू से मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सिल्थाम की हाइमास्ट ठीक कर दी गई है। शनिवार को घंटाकरण की हाइमास्ट की मरम्मत होगी। एक दो स्थानों पर जो हाइमास्ट खराब हैं उनको भी दो तीन दिन के भीतर ठीक कर लिया जाएगा। हाइमास्ट ठीक करने के काम में भगीराम, सुभाष पांडे, तेज सिंह, भास्कर भट्ट, मनीष सामंत, जीवन राम लगे हैं।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नए साल में नगर के भीतर प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था हो जाएगी। जिन मोहल्लों में प्रकाश से संबंधित शिकायतें आ रही हैं उनको शीघ्र ठीक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर स्ट्रीट लाइट खराब हो तो उसकी सूचना दें, ताकि उसकी जगह नए बल्ब लगाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed