फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   maigreshan par laute sela ke logon ne naale par banaee asthaayee puliya

माइग्रेशन पर लौटे सेला के लोगों ने नाले पर बनाई अस्थायी पुलिया

Sat, 11 May 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 11 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
maigreshan par laute sela ke logon ne naale par banaee asthaayee puliya
सेला गांव के साहसी युवा फैलिंग नाले में लकड़ी का पुल बनाते। - फोटो : पिथौरागढ़
माइग्रेशन पर गांव लौटे दारमा घाटी के सेला के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ही गांव लौटे लोगों को पहले गांव के समीप बहने वाले फैलिग नाले पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनानी पड़ी। इस पुलिया से जान जोखिम में डालकर गांव के लोगों ने पांच किमी दूर पहुंच कर पानी की योजना की मरम्मत कर पीने के पानी का इंतजाम किया।
विज्ञापन


शनिवार को सेला के लोग माइग्रेशन पर मूल गांव सेला पहुंचे तो गांव में पीने के लिए पानी नहीं था। पानी की योजना की मरम्मत में गांव के समीप बहने वाला फैलिग नाला बाधा बन गया। फैलिग नाले पर बनी पुलिया वर्ष 2016 में बह गई थी। तब से हर साल सेला के लोगों को नाले में लकड़ी डालकर आवागमन करना पड़ता है। गांव पहुंचे महिला, पुरुषों ने लकड़ियों का इंतजाम कर नाले में लकड़ियां डाली। गांव के युवा लकड़ियों के सहारे नाले को पार कर पांच किमी दूर जलस्रोत पर पहुंचे। पानी की लाइन की मरम्मत कर गांव के
विज्ञापन

लिए पानी चलाया।

नव युवक मंगल दल सेला के सचिव रोशन सेलाल ने बताया कि गांव के लोग 2016 की आपदा में पुल बहने के कारण प्रतिवर्ष नाले में लकड़ियां डालकर अस्थाई पुलिया बनाते हैं। फिर पानी की लाइन ठीक करके पीने के पानी का इंतजाम करते हैं। सेला की प्रधान ममता सेलाल ने बताया कि प्रशासन को लगातार जानकारी देने के बाद भी नाले में पुलिया नहीं बनाई जा रही है। लकड़ी का पुल बनाने में राम सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह समेत तमाम लोगों ने श्रमदान किया। इस समय माइग्रेशन पर सेला के 50 लोग पहुंचे हुए हैं। आने वाले दिनों में 50 और लोग माइग्रेशन पर गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed